बलरामपुर, अप्रैल 11 -- बलरामपुर। उतरौला कोतवाली की पुलिस ने अभियान चलाकर शनिवार को अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो वांछित/वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को उनके घर से दबोच लिया। पहली कार्रवाई में पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित मामले में गैर जमानती अभियुक्त असगर निवासी नई बस्ती बनगवा को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने उसे उसके घर से पकड़कर न्यायालय के लिए रवाना कर दिया। वहीं दूसरी कार्रवाई में थाना क्षेत्र के जलापुरवा बनंगवा निवासी अहमद रजा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे भी घर से पकड़कर विधिक कार्...