बस्ती, जनवरी 24 -- हर्रैया पुलिस ने एक दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी परशुरामपुर थानाक्षेत्र के रोहदा गांव निवासी सनाउल्लाह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में दुष्कर्म का मामला पंजीकृत था और वह फरार चल रहा था। शुक्रवार को विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...