गुड़गांव, जनवरी 2 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी के बहुचर्चित अवैध शराब घोटाले में गुरुग्राम पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। करोड़ों रुपये की कीमत वाली बिना होलोग्राम वाली विदेशी शराब के मामले में मुख्य तस्कर को अपने घर में छिपाने वाले आरोपी को पुलिस ने सेक्टर-43 से दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब के भटिंडा निवासी 42 वर्षीय परमजीत सिंह के रूप में हुई है। नौ दिसंबर 2025 को आबकारी विभाग को सिग्नेचर टॉवर स्थित एक नामी वाइन शॉप में भारी मात्रा में अवैध शराब होने की गुप्त सूचना मिली थी। विशेष टीम ने जब वहां छापेमारी की, तो दुकान के दो गुप्त कमरों से विदेशी शराब (इंपोर्टेड वाइन) की 3,921 पेटियां और 176 बोतलें बरामद हुईं। ताज्जुब की बात यह थी कि इन बोतलों पर न तो सरकारी होलोग्राम था और न ही अनिवार्य ट्रैक एंड ट्रेस स्...