बलिया, अप्रैल 28 -- मनियर। स्थानीय पुलिस ने बड़ागांव निवासी मंगल सोनी को उसके घर से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि साल 2024 में उसके खिलाफ मारपीट का केस दर्ज हुआ था। कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी किया था। इसके बाद से उसकी खोजबीन की जा रही थी। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई अच्छेलाल सरोज व सिपाही रितेश सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.