उरई, अप्रैल 2 -- जालौन। न्यायालय द्वारा विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर निवासी रामेश्वर कुमार विभिन्न मामलों को लेकर न्यायालय द्वारा वांछित चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह एसआई रामकिशोर सिंह को सूचना मिली कि वारंटी अपने गांव में घूम रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वारंटी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...