मुजफ्फर नगर, मार्च 13 -- गांव छछरौली में मोरना- भोकरहेड़ी मार्ग पर स्थित गन्ना कोल्हू के पास स्थित बस्ती में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों और उनके साथियों द्वारा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने 9 नामजद व डेढ़ दर्जन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना भोपा की मोरना चौकी प्रभारी पिंटू कुमार ने बताया कि थाना बुढ़ाना में दर्ज मुकदमा संख्या 437/25 धारा 305, 331(4) के तहत वांछित आरोपी सरगम पुत्र बुजपाल निवासी छछरौली के खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। वारंट की तामील के लिए थाना बुढ़ाना व भोपा पुलिस टीम गुरुवार को गांव छछरौली पहुंची। पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेने का प्रयास किया तो मौके पर मौजूद उसके भाई पंकज और अन्य परिजनों ने विरोध करते हुए पुलिस टीम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.