वांछित इनामी रिंकू पांडेय के घर पुलिस ने दबिश, नहीं मिला आरोपित
सीवान, सितम्बर 4 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। शराब तस्करी समेत विभिन्न आपराधिक मामलों के आरोपी व 10 हजार रुपये के इनामी असांव थाना क्षेत्र के पचबेनिया निवासी वशिष्ट नारायण पाण्डेय उर्फ ओंकारनाथ का पुत्र रत्नेश कुमार पांडेय उर्फ रिंकू पांडेय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बुधवार को इसके ठिकाने पर छापेमारी की। असांव थाना पुलिस टीम ने विभिन्न कांडों में न्यायालय से प्राप्त वारंट के आधार पर इसके घर पर दबिश दी। हालांकि, छापेमारी के दौरान आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने इसके घर से एक डायरी बरामद की है।
पुलिस की कार्रवाई डायरी के आधार पर इसके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बताया है कि जिले में फरार व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.