बागेश्वर, फरवरी 17 -- पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से जुड़े मामले में वांछित चल रहे एक सह-अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूर्व से पंजीकृत मुकदमा अपराध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट की विवेचना के दौरान एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता प्रकाश में आई थी। साक्ष्यों के आधार पर संबंधित व्यक्ति को एनडीपीएस के तहत सह-अभियुक्त नामजद किया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष दिनेश पंत ने कहा कि जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.