बागेश्वर, फरवरी 17 -- कांडा पुलिस ने एक साल पहले एनडीपीएस एक्ट मामले में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट की विवेचना के दौरान एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाई गई थी। साक्ष्यों और विवेचना के आधार पर उक्त व्यक्ति को धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत सह-अभियुक्त के रूप में नामजद किया गया था। पुलिस ने 16 फरवरी को उक्त सह-अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.