शाहजहांपुर, मई 4 -- पुलिस ने वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पीलीभीत कोर्ट द्वारा जारी किया गया रिकवरी वारंट के तहत जनपद पीलीभीत के थाना दयुरिया से रिकवरी से संबंधित अभियुक्त मुनेंद्र कुमार पुत्र संत कुमार निवासी ग्राम जेवा थाना पुवायां को हिरासत में ले लिया। जिसे रिकवरी वारंट दिखाते हुए तीन लाख बीस हजार रुपए जमा करने हेतु बताया गया। जिसमें अभियुक्त द्वारा कोई भी धनराशि जमा करने से इनकार कर दिया गया। जिसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.