संभल, मार्च 3 -- ऐचौड़ा कम्बोह थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई, अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार और थानाध्यक्ष लबनीश कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे वांछित/वारंटी अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव कुमार और कांस्टेबल मोहित कुमार शामिल रहे। टीम ने 19 वर्षीय अमित कुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम हसनगढ़ को थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर मार्ग स्थित स्पीड ब्रेकर के पास कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 64(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेज दिया है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.