हरदोई, जून 11 -- हरदोई। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बघौली पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। वांछित चल रहे अभियुक्त अजीत निवासी मगरोली थाना बिलग्राम, जनपद हरदोई हाल पता अटिलापुर मजरा भेलावां, थाना बघौली को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश कुमार यादव, कांस्टेबल असलम अली एवं रिंकू राजपूत शामिल रहे। यह भी पढ़ें- हरदोई पुलिस ने 25 वारंटियों को किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...