वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा
प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज, संवाददाता। अलग-अलग थानों की पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूरामुफ्ती पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के मुकदमे में वांछित अबू उजैफा निवासी इटाहापार हटवा को ककहरा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।इसी प्रकार एयरपोर्ट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में वांछित राहुल कुमार श्रीवास्तव निवासी पटना, बिहार को उसके घर से पकड़ा। स्थानीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे शहर लाकर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से वांछित था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.