वांछित अपराधियों की तत्काल करें गिरफ्तारी
बांदा, मई 24 -- पैलानी। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने रविवार को पैलाने थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में अभिलेख आदि देखे। कहा वांछित अपराधिकारियों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। एएसपी ने अभिलेखों एवं रजिस्टरों को बेहतर ढंग से रखने के निर्देश दिए। क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं के ग्राफ के बारे में जानकारी ली। कहा ऐसे हॉटस्पॉट चिन्हित करें, जहां रात में आपराधिक घटनाएं अधिक होती हैं। ऐसे स्थानों पर पुलिस निरंतर भ्रमणशील रहे। अपराधों की समीक्षा करते हुए वांछित व्यक्तियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने को कहा। शस्त्रों का निरीक्षण कर उनकी साफ-सफाई एवं रखरखाव की स्थिति देखी। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनसुनवाई को प्राथमिकता देने तथा आमजन के साथ संवेदनशील एवं सकारात्मक व्यवहार रखने पर जोर दया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.