बगहा, मार्च 6 -- नरकटियागंज। डीआईजी हरकिशोर राय ने शुक्रवार को शिकारपुर थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण को पहुंचे डीआईजी श्री राय को पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।बाद में डीआईजी ने थाने का विधिवत निरीक्षण किया।डीआईजी ने सबसे पहले थाना के संसाधनों की जानकारी ली और कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।उंन्होने लंबित कांडों की अधतन जानकारी ली और कांडों को ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया।उंन्होने बताया कि शिकारपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया है।संसाधनों की जानकारी के साथ साथ पब्लिक को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली गयी है।साथ ही पब्लिक की सुविधाओं में बढ़ोतरी करने का निर्देश दिया गया है।ताकि थाने में आने वाले पीड़ितों को किसी भी प्रकार की परेशानी नही हो।उंन्होने बताया कि लंबित कांडों की प्रगति रिपोर्ट जांच की गई है । इस अवसर पर इंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.