धनबाद, जुलाई 21 -- धनबाद। नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलनरत सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में युवा राजद ने सोमवार को रणधीर वर्मा चौक पर एक दिवसीय सत्याग्रह और धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने डीसी के माध्यम से राज्यपाल के नाम तीन सूत्री मांग-पत्र सौंपा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने की, जबकि संचालन पूर्व प्रदेश महासचिव उदय शर्मा ने किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई की निंदा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक के समर्थन में राजनैतिक दलों का प्रदर्शन प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता गुलशन...