प्रयागराज, जुलाई 20 -- शहर कांग्रेस कमेटी ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में बैठक कर उनके अनशन को समर्थन दिया। शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में चौक स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में नेताओं ने सरकार के रवैए की निंदा करते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। वरिष्ठ नेता शेखर बहुगुणा ने वांगचुक को पुलिस की ओर से अस्पताल ले जाने और छात्रों पर लाठीचार्ज की न्यायिक जांच की मांग की। किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, नयन कुशवाहा, अफरोज़ अहमद, अनूप त्रिपाठी, इश्तियाक अहमद, सुष्मिता यादव, प्रतिमा त्रिपाठी, नफीस कुरैशी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक को अब नहीं चाहिए धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? शर्तों में जिक्र नहीं यह भी पढ़ें- मैं ठीक हूं, मुझे संसद...