नई दिल्ली, जुलाई 18 -- अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर से जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया। आंदोलन के बीच अचानक आए इस मोड़ के बाद से ही कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता और स्वराज इंडिया पार्टी के सह-संस्थापक योगेंद्र यादव जंतर-मंतर पहुंचे तो अभिजीत दीपके उनके सामने फूट-फूटकर रोते नजर आए। इस दौरान योगेंद्र यादव ने उन्हें संभाला। दीपके ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने के बाद अब खुद मोर्चा संभाल लिया है। वे खुद ही अनशन पर बैठ गए हैं। यह भी पढ़ें- LIVE: अभिजीत दीपके पर जंतर-मंतर में स्याही फेंकी गई, वांगचुक के बाद कर रहे अनशनपुलिस एक्शन को बताया गैर-कानूनी जंतर-मंतर पहुंचे योगेंद्र यादव ने इस दौर...