नई दिल्ली, फरवरी 19 -- जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में आरोप लगाया कि उनके पति की हिरासत का आधार बने चार वीडियो उन्हें नहीं दिखाए गए और केवल पेन ड्राइव में मौजूद 'थंबनेल' ही प्रदर्शित किए गए। आंगमो की ओर से अदालत में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी. वराले की पीठ से कहा कि वीडियो उपलब्ध न कराना सलाहकार बोर्ड के साथ-साथ सरकार के समक्ष प्रभावी प्रतिनिधित्व के वांगचुक के अधिकार का उल्लंघन है। सिब्बल की सहायता कर रहे एक अन्य वकील ने अदालत को बताया कि वांगचुक के सामने ही पेन ड्राइव को लैपटॉप में डाला गया था और उन्होंने केवल 'थंबनेल' ही देखे थे। वकील ने कहा कि वीडियो वास्तव में चलाए नहीं गए। किसी भी 'थंबनेल' पर क्लिक नहीं किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.