नई दिल्ली, मई 31 -- कनाडा में गोलीबारी, जबरन वसूली और संगठित अपराध से जुड़े गंभीर मामलों में नाम आने वाले भारतीय युवक जसदीप सिंह ने आव्रजन सुनवाई में दावा किया है कि उन्हें अपने करीबी दोस्त अर्शदीप सिंह के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन की कोई जानकारी नहीं थी। उसने कहा कि उनका एकमात्र अपराध दोस्त से सवाल न पूछना था। अर्शदीप सिंह (22) को मार्च 2026 में कनाडा से भारत प्रत्यर्पित किया जा चुका है। वह ऑन्टारियो, अल्बर्टा और ब्रिटिश कोलंबिया में गोलीबारी, आगजनी, जबरन वसूली, वाहन चोरी और बीमा धोखाधड़ी जैसे कई गंभीर आरोपों में वांछित था। कनाडा के आव्रजन और शरणार्थी बोर्ड (IRB) की सुनवाई में जसदीप सिंह ने विस्तृत गवाही देते हुए कहा कि उन्हें अर्शदीप की आपराधिक गतिविधियों की बिल्कुल जानकारी नहीं थी। उसने जोर देकर कहा कि मैं उसे खिलौना बंदूक समझकर उ...