वह मोदीजी के सिर पर बैठा हुआ है; E20 पेट्रोल को लेकर भड़के केजरीवाल, किसे बताया जिम्मेदार?
नई दिल्ली, अगस्त 4 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दबाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता पर जबरन इथेनॉल थोप रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रम्प, मोदीजी के सिर पर बैठा हुआ है और वह इन पर इतना दबाव डाल रहा है कि मोदीजी की हिम्मत नहीं हो रही है कि ट्रम्प को ना कहने की। दिल्ली के पूर्व सीएम ने प्रधानमंत्री को कमजोर बताते हुए कहा कि 'इथेनॉल से सारा फायदा अमेरिका के किसानों का हो रहा है। और यह सारा खेल सिर्फ और सिर्फ ट्रम्प के दबाव में खेला जा रहा है, क्योंकि हमारा प्रधानमंत्री कमजोर प्रधानमंत्री है।' केजरीवाल ने ये सारी बातें मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास की ओर अपने 100 समर्थकों के साथ निकाले गए मार्च के बाद कहीं। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.