नई दिल्ली, मार्च 30 -- चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स को 47 गेंद शेष रहते आठ विकेट से बड़ी जीत दिलाने वाले युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उनकी योजना पावरप्ले में ही मैच का रुख तय करने की थी। महज 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने वाले सूर्यवंशी ने 17 गेंदों की पारी में 52 रन बनाए, जिससे राजस्थान रॉयल्स ने 128 रन के लक्ष्य को 12.1 ओवर में दो विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। यह भी पढ़ें- 5 बार की चैंपियन CSK को RR ने बुरी तरह रगड़ा, 8 विकेट से दी शिकस्त,वैभव रहे हीरो हाल ही में अपना 15वां जन्मदिन मनाने वाले सूर्यवंशी ने मैच के बाद प्रसारकों से कहा, ''हमारी योजना पावरप्ले में बड़ा स्कोर खड़ा करने की थी। शुरुआत में विकेट थोड़ा धीमा था, लेकिन बाद में बल्लेबाजी आसान हो गई। कोचों ने मुझ पर भरोसा ज...