वह करेंगे, जो पिछले 10-15 साल में दिल्ली में नहीं हुआ होगा; सोनम वांगचुक से मिलकर बोले चंद्रशेखर रावण
नई दिल्ली, जुलाई 15 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का बुधवार को 18वां दिन रहा। इस दौरान उनसे मिलने के लिए राजनीति, बॉलीवुड और अन्य कई क्षेत्रों की प्रसिद्ध हस्तियां पहुंचीं। जिनमें 'आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)' के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद 'रावण' भी शामिल रहे। वांगचुक से मिलने के बाद चंद्रशेखर ने कहा कि हम 20 जुलाई को होने वाले संसद मार्च में हम भी हिस्सा लेंगे और ऐसा प्रोटेस्ट होगा जो पिछले 10-15 सालों में दिल्ली में कभी नहीं हुआ होगा। उन्होंने कहा कि वांगचुक जिनके लिए लड़ रहे हैं, उन्हें भी नहीं पता कि ये उनके लिए लड़ रहे हैं। इसके साथ ही रावण ने यह कहते हुए 'संसद मार्च' में पार्टी का झंडा इस्तेमाल नहीं करने की बात कही, कि इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.