नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- आईपीएल 2026 के शुरुआती फेज में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस सीजन अब तक चार मैच खेले हैं और कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए हैं। इस दौरान पाटीदार के बल्ले से 18 छक्के निकले हैं। आरसीबी के कप्तान ने इस सीजन के चार मुकाबलों में कमाल की स्ट्राइक रेट के साथ बैटिंग की है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 गेंदों में 31 रनों से आईपीएल 2026 की शुरुआत की। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 19 गेंदों में नाबाद 48 रनों की पारी खेली थी। तीसरे मुकाबले में जब राजस्थान के गेंदबाजों के सामने टीम के बाकी बल्लेबाज एक के बाद एक आउट हो रहे थे तब रजत पाटीदार ने पारी को एक छोर से संभाले रखा और 40 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली थी। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्होंने 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.