देवरिया, मई 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। जागृति उद्यम केंद्र-पूर्वांचल के बरपार स्थित बरगद सभागार में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन बुधवार को हुआ। 'टीब एग्रीफूड फ्रेमवर्क फॉर बिजनेस डिसीजन मेकिंग: मापन और मूल्यांकन की भूमिका' विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 30 से अधिक एफपीओ, फूड प्रोसेसिंग कंपनियों के निदेशक, सीईओ और कृषि उद्यमियों ने भाग लिया। सेंटर फॉर रिस्पॉन्सिबल बिजनेस (सीआरबी) के असिस्टेंट डायरेक्टर संजीव कुमार ने कहा कि आज कृषि एवं खाद्य व्यवसाय केवल उत्पादन तक सीमित नहीं रह सकते। व्यवसायों को अपने सामाजिक, पर्यावरणीय और आर्थिक प्रभावों को समझते हुए दीर्घकालिक एवं जिम्मेदार निर्णय लेने होंगे। उन्होंने प्रतिभागियों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और टिकाऊ व्यवसाय मॉडल की आवश्यकता पर विस्तार से ज...