भदोही, मई 22 -- ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वहिदा मोड़ के पास बने अंडरपास के नीचे मनमाने ढंग से खड़े ऑटो यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। ऑटो चालकों की मनमानी से स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। आए दिन यात्री और ऑटो चालकों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है। वहिदा मोड़ पर स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए अंडरपास बनाया गया है, लेकिन ऑटो चालक यहां अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़ा कर रहे हैं। इससे गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों को भी दिक्कत हो रही है। इसको लेकर स्थानीय लोगों और ऑटो चालकों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है। यह भी पढ़ें- ऑटो-ई-रिक्शा की मनमानी से बेला मार्ग पर परेशानी लोगों का कहना है कि ऑटो के लिए निर्धारित स्थान तय किया जाए तो समस्या का समाधान हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...