मुजफ्फर नगर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरनगर। असामाजिक तत्वों ने खालापार थाना क्षेत्र के वहलना गांव में बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सपा महिला मोर्चा कि जिलाध्यक्ष पूजा अनिल आंबेडकर ने भी गांव पहुंचकर घटना पर रोष जताया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। गांव वहलना में बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। बुधवार सुबह लोगों ने आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त देखी तो रोष फैल गया। लोगों ने शरारती तत्वों पर मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। समाजवादी पार्टी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल आंबेडकर भी गांव पहुंची और शरारती तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। उन्होंने प्रशासन से वार्ता कर बाबा साहब की नई प्रतिमा लगाने तथा दोषियों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने की मांग रखी। घटना की जानकारी ...