धनबाद, मार्च 17 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ पुष्पा कुमारी ने सोमवार को एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में आयोजित विश्व उपभोक्ता दिवस कार्यक्रम में कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता को सुरक्षित वस्तु प्राप्त करने का अधिकार है। वस्तु से संबंधित सही जानकारी पाने व अपनी शिकायत दर्ज कराने के साथ उचित मुआवजा पाने का भी अधिकार है। उन्होंने उपभोक्ता अधिकार, कर्तव्य और जागरूकता के बारे में जानकारी दी। बाजार में भ्रामक विज्ञापन और निम्न गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध हैं, इसलिए उपभोक्ताओं को खरीदारी करते समय वस्तुओं की गुणवत्ता, मूल्य, निर्माण तिथि और समाप्ति तिथि जरूर जांचनी चाहिए। प्रोफेसर इंचार्ज वन बिमल मिंज ने इस वर्ष के उपभोक्ता अधिकार के थीम सुरक्षित उत्पाद संतुष्ट ग्राहक की जानकारी दी। मौके पर शिक्षक समेत अन्य कर्मी व छात्राएं...