वस्तु निर्यात में आ सकती है गिरावट: फियो
नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- लुधियाना। पश्चिम एशिया संकट से उपजी वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के कारण 2025-26 में देश के वस्तु निर्यात में दो से तीन प्रतिशत की गिरावट आने की आशंका है। निर्यातकों के शीर्ष निकाय फियो ने यह बात कही है। भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (फियो) के अध्यक्ष एस सी रल्हन ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के कारण मार्च में वस्तु निर्यात में सात से आठ प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है। अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को ईरान पर किए गए संयुक्त हमले ने पश्चिम एशिया को होने वाले देश के निर्यात को बुरी तरह प्रभावित किया है। इससे माल भाड़ा, हवाई परिवहन की लागत और बीमा लागत बढ़ गईं हैं। रल्हन ने कहा कि पश्चिम एशिया के देशों से तेल और गैस की आवाजाही में रुकावट के कारण इस्पात, प्लास्टिक और रबड़ जैसे कच्चे माल की कीमतों में भी वृद्धि हुई ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.