वसूली राशि में गड़बड़ी, 4 पर प्राथमिकी
सीतामढ़ी, सितम्बर 3 -- रुन्नीसैदपुर। एक प्राइवेट फाइनेंस शाखा में कार्यरत चार कर्मचारियों पर महिला समूहों से वसूली गई राशि में गड़बड़ी करने का आरोप लगा है। इस संबंध में शाखा प्रबंधक त्रिलोक कुमार के आवेदन पर रुन्नीसैदपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। प्राथमिकी के अनुसार, फील्ड ऑफिसर राजेश कुमार पर 10 अगस्त 2026 को सदस्यों से वसूली गई 65,043 रुपये की राशि में गड़बड़ी का आरोप है। आवेदन में 59,970 रुपये शाखा में जमा किए जाने का उल्लेख है। वहीं, फील्ड ऑफिसर जितेंद्र कुमार पर सदस्यों से 1,06,882 रुपये की राशि लेकर फरार होने का आरोप लगाया गया है।इसी तरह फील्ड ऑफिसर गोलू कुमार पर 22 हजार रुपये और ब्रांच क्रेडिट मैनेजर राजीव कुमार सिंह पर 2,12,353 रुपये की राशि में गड़बड़ी कर फरार होने का आरोप लगाया गया है। शाखा प्रबंधक के अनुसार, ऑडिट जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.