फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 17 -- फर्रुखाबाद। डीएम की उपस्थिति में कर करेत्तर की बैठक हुई जिसमें वाणिज्य कर विभाग, स्टांप एवं निबंधन और आबकारी विभाग की वसूली काफी कम पायी गयी। इस पर उन्होंने नाराजगी जतायी। डीएम ने राजस्व वसूली बढ़ाये जाने के कड़े निर्देश दिये। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने समीक्षा में फर्रुखाबाद, मोहम्मदाबाद, कायमगंज की मासिक वसूली कम पाई। खनन विभाग की वसूली भी कम मिली है। जबकि बिजली निगम और परिवहन विभाग की वसूली ठीक पाई। डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने निर्देश दिये कि खनन, वाणिज्य कर, स्टांप व निबंधन, मंडी प्रवर्तन का कार्य बढ़ाएं। सभी अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि प्रतिदिन सीएम डेशबोर्ड और आईजीआरएस के पैरामीटर चेक करें और सुधार लायें। बैठक में एडीएम अरुण कुमार सिंह, एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार और एसडीएम मौजूद रहे...