प्रयागराज, मार्च 12 -- गृहकर वसूली में लापरवाही पर नगर निगम के 125 राजस्वकर्मियों का वेतन रोका गया है। नगर आयुक्त साईं तेजा ने गुरुवार शाम गृहकर और पानी-सीवर के बकाया वसूली की समीक्षा की तो अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई। बैठक में कर अधीक्षक से लेकर राजस्वकर्मियों के वेतन रोकने का निर्देश दिया। राजस्वकर्मियों को प्रतिदिन एक करोड़ गृहकर वसूली का लक्ष्य दिया गया था। समीक्षा बैठक में वसूली 55-60 लाख मिली। नगर निगम के राजस्व अधिकारी और कर्मचारी गृहकर के बकाएदारों की कुर्की में भी लापरवाही कर रहे थे। नगर आयुक्त ने चालू वित्तीय वर्ष के अंतिम माह में पूर्व में दिए गए लक्ष्य के अनुसार वसूली और कुर्की करने का निर्देश दिया। बैठक के बाद मुख्य कर निर्धारण अधिकारी संजय ममगई ने बताया कि अब एक करोड़ रुपये प्रतिदिन बकाया गृहकर की वसूली और कम...