गिरडीह, मार्च 30 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बकाया पैसा की वसूली के लिए घर से निकले व्यवसायी मो मोसिम उर्फ कैला दो दिनों से गायब है। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं उसका कोई सुराग नहीं मिला। तब उसके भाई मो कासीम अकरम ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस को इस मामले से अवगत करा दिया है। मो मोसिम उर्फ कैला मोहनपुर( धावाटांड़) का रहनेवाला है। बताया जाता है कि वह बकरा, बकरी और जानवरों का व्यवसायी है। अपने घर से वह 28 मार्च की सुबह 08 बजे चपुआडीह पैसा वसूली के लिए जाने की बात बोल कर निकला था। काफी देर बाद भी वे घर वापस नहीं लौटे। परिजन उसकी काफी खोजबीन की। सगे संबंधी से लेकर कई जगहों पर उनकी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं उनका कोई पता नही चला। व्यवसाई के गायब हो जाने से उनके परिजन काफी परेशान हैं और कई तरह की आशंका जता रहे हैं। व्यवसाई शादीश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.