इटावा औरैया, अप्रैल 20 -- इटावा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने एक व्यक्ति पर खुद को पत्रकार बताकर वसूली करने और रुपये न देने पर सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। पछायगांव निवासी कृपानारायण तिवारी भाजपा में जिला उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि जसवंतनगर निवासी एमएस वर्मा नामक व्यक्ति व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुद को पत्रकार बताता है। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उनसे 50 हजार रुपये की मांग की और पैसे न देने पर उनकी छवि खराब करने की धमकी दी। 19 अप्रैल को करीब 11 बजे आरोपी ने सोशल मीडिया पर उनका एक कथित फर्जी वीडियो भी साझा कर दिया। जब उन्होंने इस संबंध में आरोपी से बात की, तो उसने स्पष्ट रूप से कहा कि 50 हजार रुपये देने पर ही वीडियो हटाया जाएगा, अन्यथा उन्हें और फर्जी मामलों में फंसाया जाएगा। कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.