उरई, फरवरी 25 -- उरई। रिश्वत कांड में पकड़े गए उरई टीआरडी के एसएसई भगवान सिंह पाल व टेकनीशियन प्रकाश कुशवाहा ने रेलवे की छीछालेदार करा दी है। सीबीआई के हत्थे चढ़ने के बाद अब उनके कारनामे धीरे धीरे उजागर हो रहे है। रेलवे सूत्रों से पता चला है कि पांच हजार का प्रलोभन कर ठेकेदारी प्रथा में संबंधियों व अन्य लोगों के नाम दर्ज करा घर बैठे मानदेय दिया जाता था। यह सब वसूली के लालच में होता था। इसी चक्कर में न जाने कितने लोग हटाए और रखे गए। शिकायतकर्ता संविदा कर्मी सिद्धार्थ गौतम ने भी वसूली का प्रयास किया गया। पर शिकायत पर सीबीआई ने धर दबोचा। पिछले दिनों विजिलेंस टीम की छापेमारी के बाद रेलवे के टीआरडी डिपो से हटाए गए एसएसई भगवान सिंह पाल ने पीएसआई में चार्ज मिलते ही संविदा कर्मी भर्ती खेल में जुट गए। रेल सूत्रों की मानें तो नौबत यहां तक आ गई कि वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.