भदोही, मई 27 -- भदोही, संवाददाता। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग भदोही ने उपभोक्ता हितों की रक्षा करते हुए महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। आयोग ने कलर डेवलपर्स इंडिया, प्रोपराइटर आशीष बिसेन, कमला नेहरू नगर लखनऊ के खिलाफ पारित आदेश का पालन न होने पर जिलाधिकारी लखनऊ को वसूली अधिपत्र जारी किया है। आयोग ने निर्देश दिया है कि निर्धारित धनराशि को भू-राजस्व की तरह वसूल कर तीन जुलाई तक जिला उपभोक्ता आयोग भदोही में जमा कराया जाए। यह भी पढ़ें- चेक बाउंस पर एसबीआई को न्यायिक अधिकारी को 3.22 लाख भुगतान करने का आदेशआयोग का निर्णय जिला उपभोक्ता आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत ने बताया कि आयोग की तीन सदस्यीय पीठ ने सात जनवरी को वाद स्वीकार करते हुए उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाया था। आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश संजय कुमार डे और महिला सदस्य दीप्ति श्रीवास्तव ने...