मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कई तरह के भ्रष्टाचार और वसूली के आरोपी प्रभारी सीआरपी को जिला साक्षरता कार्यालय से मंगलवार को हटा दिया गया। डीईओ ने यह कार्रवाई की।प्रभारी स्टेट रिसोर्स पर्सन इस्लाम हैदर 2021 से ही जिला साक्षरता कार्यालय में प्रतिनियोजन पर था। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने बताया कि मूल रूप से वह कटरा का केआरपी है। टीएलएम की राशि से लेकर अन्य चीजों में वसूली का आरोप लगा है। कार्रवाई करते हुए कटरा भेजा गया है। इसे केआरपी के साथ ही प्रभारी स्टेट रिसोर्स पर्सन बनाया गया था। डीएम के यहां आवेदन दिया गया था। इसमें टोला सेवकों से वसूली करना, केन्द्रों पर राशि की गड़बड़ी समेत कई आरोप लगे हैं। यह भी पढ़ें- कांटी में प्लस 2 स्कूल के छात्र कोष व विकास कोष की राशि गायब यही नहीं, एक साथ चार प्रखंड का केआरपी भी बना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.