शामली, अप्रैल 19 -- कैराना। जिला पंचायत के नाम पर कथित रूप से वसूली करने का विरोध करने पर गाड़ी चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर के मोहल्ला पीरजादगान निवासी धीरज ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि वह पिकअप गाड़ी का मालिक है और किराये पर सामान ढोने का काम करता है। 18 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे वह समालखा (हरियाणा) से सामान लेकर कैराना लौट रहा था। जब वह यमुना ब्रिज पर पहुंचा, तो वाणिज्यकर विभाग द्वारा उसकी गाड़ी की चेकिंग की गई। आरोप है कि चेकिंग के बाद जैसे ही वह आगे बढ़ा, तभी वहां मौजूद तीन व्यक्तियों ने खुद को जिला पंचायत टैक्स वसूलने वाला बताते हुए उससे 250 रुपये की रसीद कटवाने को कहा। यह भी पढ़ें- मनबढ़ों ने अधेड़ को मारपीट कर किया घायल, मुकदमा इस पर उसने खुद क...