मुरादाबाद, फरवरी 1 -- मुरादाबाद। मंडी समिति वसूली का अड्डा बन गई है। यहां साफ सफाई का व्यापक इंतजाम नहीं है। मंडी में उगाही के चलते अवैध रूप से ठेले लगवाए जा रहे हैं। आढ़तियों ने पिछले दिनों इस मामले में आक्रोश जाहिर करते हुए सब्जी सड़कों पर फेकी थी। दरअसल मंडी समिति मे व्यवस्था बेपटरी हैं। मंडी समिति में 38 नई दुकानें बनाई जानी हैं। इनका निर्माण शुरू नहीं हो सका है। आढ़तियों का एक धड़ा स्थान को लेकर विरोध में है। अभी तक इसका रास्ता नहीं निकाला जा सका है। अधिकारी इसमें रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे पर ऐसा नहीं हो सका। जिससे मंडी में अव्यस्था और बढ़ती जा रही है। यहां गुटबाजी के चलते आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। मंडी में साफ सफाई का व्यापक इंतजाम अभी तक नहीं किया जा सका है। तीन बजे के बाद मंडी सी साफ सफाई होनी चाहिए जो नहीं हो रही।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.