मुजफ्फर नगर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरनगर पुलिसलाइन में तैनात मेजर हेड कांस्टेबल (प्रशिक्षक) को प्रशिक्षु आरक्षियों से अवैध वसूली की शिकायत पर एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा रतनपुरी और सिखेड़ा थाने में तैनात दो दरोगा को भी निलंबित कर दिया गया है। तीनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।पुलिस लाइन में तैनात मेजर हेड कांस्टेबल संजय कुमार पर लाइन में प्रशिक्षु आरक्षियों से अवैध वसूली किए जाने की शिकायत मिली थी। आरोप है कि प्रशिक्षक ने प्रशिक्षु आरक्षियों से फायरिंग व इंडोर परीक्षा के नाम पर अवैध वसूली की थी। एसएसपी ने जांच एसपी क्राइम इन्दु सिद्वार्थ को सौंपी थी। यह भी पढ़ें- महनार डकैती कांड में कार्रवाई, दो पुलिस अधिकारी निलंबित जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसपी क्राइम की रिपोर्ट पर एसएसपी ने मेजर हेड कांस्टेबल को सस्पेंड कर द...