बगहा, मई 30 -- बेतिया। निज संवाददाता मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण, टर्म लोन और शिक्षा ऋण योजना के तहत वितरित की गई ऋण राशि की वसूली के लिए रिकवरी एजेंटों की बहाली की जाएगी। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आगामी 5 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए सहायक निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण अब्दुल रशीद ने बताया कि बिहार स्टेट माइनोरिटीज फाइनेन्सियल कारपोरेशन लिमिटेड, पटना के निर्देशानुसार यह प्रक्रिया शुरू की गई है।कमिशन के आधार पर मिलेगा पारिश्रमिकसहायक निदेशक ने स्पष्ट किया कि इस पद के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को उनके द्वारा की गई कुल ऋण वसूली राशि के आधार पर कमीशन दिया जाएगा। यही कमीशन उनका पारिश्रमिक होगा।आवेदन की प्रक्रिया और अंतिम तिथिइच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जिला अ...