धनबाद, अप्रैल 27 -- चासनाला, प्रतिनिधि। सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में रविवार को पाथरडीह अजमेरा स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर प्रांगण में भव्य विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर अपनी सनातन आस्था प्रकट की। सम्मेलन की शुरुआत मुख्य अतिथि पार्षद डॉ. बीरेंद्र कुमार, विहिप मंत्री आनंद महतो, गरीब दास, केएम तिवारी, प्रभाष अग्रवाल, सोबित सुपकार, अनिल सिंह और दिनेश चंद्र झा द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। इस अवसर पर ठाकुर अनुकूलचंद्र जी की वंदना, संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ और भक्ति भजनों से माहौल आध्यात्मिक हो गया। गायत्री परिवार के नेतृत्व में 251 दीपों का भव्य यज्ञ संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता आरएसएस के प्रांत बाल कार्य प्रमुख सूरज पांडेय ने कहा कि भारत की प्राचीन सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.