मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुरौल,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार के सामने शनिवार की रात वसुधा केंद्र के शटर का ताला काटकर चोरों ने लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। मामले को लेकर मुरौल निवासी संचालिका शिव देवी ने रविवार को सकरा पुलिस से शिकायत की है। इसके बाद सकरा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। शिव देवी ने पुलिस को बताया कि शटर का ताला काटकर चोरों ने नकद 2050 रुपए, एक प्रिंटर, इन्वर्टर और बैट्री की चोरी कर ली है। बताया कि सुबह केंद्र की सफाई करने पहुंची तो घटना की जानकारी हुई। सकरा थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...