मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में गुरुवार को हुए रोमांचक मुकाबलों में वसुंधरा सुपर किंग्स और मेडिकल मेवरिक्स ने अपने-अपने मैचों में धमाकेदार जीत दर्ज की। विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। वहीं टीम के आनर्स ने खिलाड़ियों को प्रेरित किया। वसुंधरा सुपर किंग्स बनाम क्रिस्टल बालाजी टाइटंस गुरुवार को पहले मुकाबले में वसुंधरा सुपर किंग्स ने क्रिस्टल बालाजी टाइटंस को 54 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए वसुंधरा की टीम ने हर्षित भाटी (33 रन) और आशीष बालियान (29 रन) की पारियों की मदद से 146 रन बनाए। जवाब में 147 रनों का पीछा करने उतरी क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई और मात्र 92 रनों पर सिमट गई। वसुंधरा के गेंदबाज रितिक वत्स ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए, जिसके लिए उन्हें 'मैन ऑफ द म...