गाज़ियाबाद, मई 14 -- ट्रांस हिंडन, अक्षय अग्रवाल। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा सेक्टर-एक में चोरों ने एक फ्लैट के ताले तोड़कर गहने चोरी कर लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वसुंधरा सेक्टर-एक में रहने वाले दक्ष चौहान अपनी पत्नी नीशू के साथ 11 मई को उज्जैन गए थे। 14 मई की रात में जब घरेलू सहायिका घर पहुंचे तो मकान के ताले टूटे देखकर पड़ोसियों को सूचना दी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। सूचना मिलने नोएडा में रहने वाले दक्ष चौहान के ससुर आनंद सिंह सिसोदिया मकान पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर के मुख्य दरवाजे से लेकर अंदर की अलमारी और लॉकर तक के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने पूरे घर को खंगाला। अलग-अलग कमरे की अलमारियों और लॉकर में रखे सोना, चांदी और हीरे के गहने चोरी कर लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...