वसुंधरा में नाले की सफाई की मांग कर रहे लोग
गाज़ियाबाद, जून 17 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वसुंधरा सेक्टर-15 स्थित साईं मंदिर से वैशाली सेक्टर-4 तक जाने वाला बरसाती नाला जगह-जगह चोक पड़ा है। नाले में जमा गाद, प्लास्टिक और अन्य कचरे के कारण जल निकासी प्रभावित हो रही है। इससे उठती दुर्गंध के कारण लोगों का रहना दूभर हो गया है। नाले में जमा गंदगी के कारण आगामी बारिश को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोग इसकी सफाई की मांग कर रहे है। स्थानीय निवासी संदीप गुप्ता का आरोप है कि नगर निगम ने 15 जून तक सभी नालों की शत-प्रतिशत सफाई पूरी करने के निर्देश दिए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर सफाई कार्य अधूरा दिखाई दे रहा है। करीब चार किलोमीटर लंबे इस नाले में कई स्थानों पर कचरे का अंबार लगा हुआ है। नाले में जमा गंदगी से उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.