गाज़ियाबाद, दिसम्बर 19 -- ट्रांस हिंडन। वायु प्रदूषण के चलते ग्रैप का चौथा चरण लागू है। इसके बावजूद वसुंधरा की ग्रीन बेल्ट में कूड़ा और कोयला जलने से लोगों को दिक्कत हो रही। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वसुंधरा की ग्रीन बेल्ट में कोयला और कूड़ा जलता दिख रहा है। वीडियो सेक्टर 13 स्थित ग्रीन बेल्ट का बताया जा रहा। दावा किया जा रहा कि इस तरह के हालात कई सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट का है। कोयला और कूड़ा जलने से धुएं का गुबार उठ रहा है। इससे हवा प्रदूषित हो रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस स्थान का वीडियो वायरल हो रहा। वह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के पासल का है। लोगों का कहना है कि अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.