मुजफ्फर नगर, मई 13 -- छपार। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने रामपुर तिराहा स्थित कार्यालय में बैठक करते हुए कहा कि वसी हत्याकांड के विरोध में बुधवार को मेरठ एसएसपी कार्यालय पर पंचायत की जायेगी। फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व गैगस्टर के तहत कार्यवाही होने तक अनिश्चकालीन लडाई जारी रहेगी। पंचायत में मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, सम्भल, हापुड़, बागपत, शामली व बिजनौर से हजारों की संख्या में किसान प्रतिभाग करेंगे। बता दें कि मेरठ जनपद के थाना दौराला के गांव लोईयां निवासी कार्यकर्ता की गत 25 अप्रैल को गांव में ही बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके दो आरोपियों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधान के बेटे की गोली मारकर हत्या, हंगामा इसी के विरोध में बुधवार को एसएसपी कार्यालय ...