मेरठ, अगस्त 27 -- कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पश्चिमी यूपी में होने वाले कार्यक्रमों के मद्देनजर जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन सोहिल अख्तर अंसारी ने मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद मंडल के जिलों के प्रभारियों की नियुक्ति कर दी। प्रदेश उपाध्यक्ष वसी रिजवी को मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली जिलों का प्रभारी बनाया। प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू पठान को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, प्रदेश महासचिव आमिर कुरैशी को संभल एवं बिजनौर, प्रदेश महासचिव नासिर चौधरी को मुरादाबाद एवं मेरठ, प्रदेश महासचिव एकबाल कुरैशी को मुजफ्फरनगर, प्रदेश सचिव दानिश खान को शामली, प्रदेश सचिव ताहिर अंसारी को मुजफ्फरनगर, प्रदेश सचिव जर्रार उमर एवं प्रदेश सचिव जामिन अली को मेरठ जिले का प्रभारी बनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...