मेरठ, मई 14 -- वसी अहमद हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी सामिक को रिमांड पर लेकर पिस्टल बरामद किया। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर अखत्यारपुर मामुरी मार्ग स्थित पुलिया के पास सूखी घास के नीचे रखा पिस्टल बरामद किया। पुलिस ने बरामदगी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। लोइया गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चों में हुए झगड़े को लेकर विवाद हो गया था। जिसको लेकर दोनों पक्षों में रंजिश हो गई थी और एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने पर मुकदमे दर्ज कराए थे। रंजिश के चलते 25 अप्रैल की सायं एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष के वसी अहमद पर फायरिंग कर दी थी। फायरिंग के दौरान वसी अहमद गोली लगने से घायल हो गया था। परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल को मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर उपचार के दौरान घायल जिंदगी की जंग हार गया था। मृतक क...